Kangra: रात को चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के गहने व नकदी, CCTV में 3 संदिग्ध कैद

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Sep, 2026 05:51 PM

jwali house theft

पुलिस थाना ज्वाली के तहत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप एक घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

ज्वाली (नंदपुरी): पुलिस थाना ज्वाली के तहत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप एक घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी के बेटे अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोए थे, जबकि उनकी माता साथ लगते कमरे में सोई थीं। रविवार सुबह बंद कमरों को खोलने पर सामान बिखरा मिला।

दोनों कमरों की खिड़कियों की ग्रिल टूटी हुई थी और मौके से ग्रिल काटने वाला कटर भी बरामद हुआ। चोर घर से उनकी पत्नी और माता के सोने-चांदी के आभूषण तथा मकान निर्माण के लिए रखी लाखों रुपए की नकदी ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें 3 संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में संदिग्धों के पंजाबी भाषा में बातचीत करने की बात सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!