Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jun, 2026 05:46 PM

शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 32 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक ने 2 दिन पूर्व किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
कांगड़ा (कालड़ा): शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 32 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक ने 2 दिन पूर्व किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए अपने बयान में युवक ने बताया था कि उसने गलती से जहरीले पदार्थ को दवाई समझकर खा लिया था।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।