Kangra: घर से सैर करने निकले मां-बेटा हुए लापता, पुलिस ने शुरू की जांच

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Oct, 2024 10:52 AM

kangra mother and son who went out for a walk from home went missing

हरनोटा पंचायत के गांव भटोली निवासी 33 वर्षीय महिला और उसका 10 वर्षीय बेटा लापता हो गए हैं। महिला के पति ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है।

हिमाचल डेस्क (ललित): हरनोटा पंचायत के गांव भटोली निवासी 33 वर्षीय महिला और उसका 10 वर्षीय बेटा लापता हो गए हैं। महिला के पति ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है। भटोली निवासी विपिन कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गत दिवस देर शाम उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी अपने बेटे सैमुयल को साथ लेकर घर से सैर करने निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची।

मां-बेटे की हर जगह तलाश की गई तथा परिजनों से भी फोन करके पूछा गया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। व्यक्ति ने पुलिस ने पत्नी व बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि एक महिला व उसके बेटे के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंची है, जिस पर पुलिस ने नजदीकी पुलिस स्टेशनों को सूचित कर दिया है। जैसे ही लापता महिला व उसके बेटे का पता चलेगा, परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। 

 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!