Kangra : 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टांग में दर्द के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Aug, 2026 04:10 PM

kangra 22 year old man dies under suspicious circumstances

रानीताल पुलिस चौकी के अंतर्गत एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उज्वल गोपाल (22) निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उज्वल गोपाल करीब दो सप्ताह पहले यहां मजदूरी करने आया था।

Kangra News : रानीताल पुलिस चौकी के अंतर्गत एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उज्वल गोपाल (22) निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, उज्वल गोपाल करीब दो सप्ताह पहले यहां मजदूरी करने आया था। बताया जा रहा है कि रात के समय उसकी टांग में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। वापस आने के बाद जब वह लेटा तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। मकान मालिक ने उसे बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत एम्बुलेंस की मदद से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा पहुंचाया।

वहीं, टांडा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारण स्पष्ट न होने के चलते पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!