Himachal : खड्डों में बहते मिले 2 शव, एक की हुई पहचान ; शरीर पर मिले चोट के निशान

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Aug, 2026 01:56 PM

kangra  two bodies found in ravines

पुहाड़ा क्षेत्र की खोली खड्डु में तेज बहाव में बहने के बाद लापता हुए व्यक्ति का शव तलाश अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

धर्मशाला/गग्गल : पुहाड़ा क्षेत्र की खोली खड्डु में तेज बहाव में बहने के बाद लापता हुए व्यक्ति का शव तलाश अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम पंचायत मंदल की मनूनी खडु में शनिवार को मिले युवक के शव की पहचान दाड़ी धर्मशाला निवासी ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव पर चोट के निशान मिले हैं और दाहिने हाथ पर 3 तारों तथा 'ॐ' का टैटू बना हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!