कालेश्वर महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था के कदम(Video)

Edited By Ekta, Updated: 12 Aug, 2019 03:24 PM

ह‍िमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल कालेश्वर महादेव में सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बता दें कि बारिश भी इनकी आस्था के कदम नहीं रोक पाई। मंदिर में भक्तों की भीड़ इस कदर थी कि वहां खड़े होने के लिए जगह कम पड़ गई। इससे...

कुल्लू (रविन्द्र सिंह): ह‍िमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल कालेश्वर महादेव में सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बता दें कि बारिश भी इनकी आस्था के कदम नहीं रोक पाई।
PunjabKesari

मंदिर में भक्तों की भीड़ इस कदर थी कि वहां खड़े होने के लिए जगह कम पड़ गई। इससे पहले कालेश्वर महादेव मंदिर के निकट अज्ञातवास के समय पांडवों द्वारा निकाले गए पवित्र स्नान सरोवर पंचतीर्थी के जल में करीब 20 से 30 हजार भक्तों ने डुबकी लगाकर अपने को धन्य किया। वहीं कई श्रद्धालुओं को यहां गर्भ गृह में बने शिवलिंग के ऊपर दूध, लस्सी के जलअभिषेक पर प्रशासन द्वारा लगी पाबन्दी से निराशा तो जरूर हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!