Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jul, 2026 06:56 PM

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच मंगलवार को भी कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ऊना, चम्बा, कांगड़ा व हमीरपुर जिलों में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और सोलन, मंडी, कुल्लू व शिमला के कई...
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच मंगलवार को भी कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ऊना, चम्बा, कांगड़ा व हमीरपुर जिलों में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और सोलन, मंडी, कुल्लू व शिमला के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, शिमला, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में फ्लैश फ्लड का जोखिम भी जताया है। राजधानी शिमला में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में लगातार दूसरे दिन भी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 23 से 27 जुलाई तक भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश में यैलो अलर्ट जारी किया गया है।