​Chamba: मूसलाधार बारिश से टिक्कर में 50 मीटर सड़क का मिटा नामोनिशान

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jul, 2026 07:25 PM

chamba torrential rain devastation

मूसलाधार बारिश के कारण चम्बा जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पुर्थी-थांदल सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है।

चम्बा: मूसलाधार बारिश के कारण चम्बा जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पुर्थी-थांदल सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है। हिलूटवान क्षेत्र में भी करीब 50 मीटर सड़क का अस्तित्व मिट गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। टवान गांव में करीब एक बीघा कृषि भूमि पूरी तरह बह गई है, जिससे मटर की तैयार फसल को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा टवान और हिल्लू गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली पाइपलाइन भी तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण दोनों गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है।

उधर लाहड़ू-नूरपुर मार्ग पर टिक्कर नाला के पास भारी भूस्खलन की चपेट में आकर मुख्य सड़क के लगभग 50 मीटर भाग का नामोनिशान ही मिट गया है। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ही ठप्प पड़ गई है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। चम्बा-तीसा मार्ग पर पंगोला नाला और कंदला के पास भूस्खलन से भारी मलबा सड़क पर आ गया।

कंदला के पास स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब नाले से अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया और इसी मलबे के बीच से गुजर रही एक यात्री बस वहां फंस गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन बस में सवार यात्रियों की सांसें कुछ देर के लिए अटक गई थीं। इसके अलावा पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच दुर्गेठी व बत्ती की हट्टी के पास घंटों यातायात के लिए बाधित रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!