Bilaspur: श्री नयना देवी में 40 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Jul, 2026 10:56 PM

nayana devi devotee

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को छुट्टी के चलते लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नयना देवी (मुकेश): विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को छुट्टी के चलते लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दरबार में पहुंचे और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दोपहर की आरती के समय भीड़ फ्लाईओवर को पार कर गई। दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं ने अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

हालांकि मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा, वहीं मंदिर के अंदर तैनात एक्स सर्विसमैन फौजियों ने लाइनों में ही श्रद्धालुओं को माता जी के दर्शन करवाए। मंदिर के निकासी और मुख्य द्वार पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा पानी की छबीलें लगाई गईं जिससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!