हिमाचल के ITBP जवान की छत्तीसगढ़ में हृदय गति रुकने से मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2024 08:42 PM

itbp jawan dies of cardiac arrest

इंडियन-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में एएसआई के पद पर तैनात उपमंडल घुमारवीं की गाहर पंचायत निवासी विक्रम सिंह धीमान (56) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान का शव बुधवार देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

बरठीं (देसराज): इंडियन-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में एएसआई के पद पर तैनात उपमंडल घुमारवीं की गाहर पंचायत निवासी विक्रम सिंह धीमान (56) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान का शव बुधवार देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। जवान की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विक्रम सिंह धीमान इन दिनों छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे रहे थे। वह करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। अप्रैल में होने वाली बेटे की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। अब उन्हें बेटे की शादी पर घर आना था। विक्रम सिंह करीब 30 वर्ष पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। वीरवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!