हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Vijay, Updated: 26 Jul, 2026 05:36 PM

dirty act with woman in himachal

हिमाचल प्रदेश में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसों के लेन-देन के विवाद को सुलझाने के बहाने आरोपी ने पीड़िता को अपने क्वार्टर पर बुलाया और फिर इस वारदात को अंजाम दिया।

आनी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसों के लेन-देन के विवाद को सुलझाने के बहाने आरोपी ने पीड़िता को अपने क्वार्टर पर बुलाया और फिर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका मोहन लाल नामक व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बातचीत करने के लिए आरोपी ने 22 जुलाई को महिला को ब्रौ स्थित अपने क्वार्टर में बुलाया था। आरोप है कि जब महिला वहां पहुंची तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और अपनी आपबीती सुनाई। 

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत निरमंड पुलिस थाना में दी थी। चूंकि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वह ब्रौ पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत निरमंड पुलिस ने तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। अब इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और जीरो एफआईआर को आगे की विस्तृत जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए ब्रौ पुलिस स्टेशन भेज दिया जाएगा।

कुल्लू जिला के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी प्रक्रिया व जांच गंभीरता से अमल में लाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!