Solan: घास काटने की मशीन में अचानक दौड़ा करंट, 46 वर्षीय महिला की थम गईं सांसें

Edited By Vijay, Updated: 26 Sep, 2026 03:05 PM

incident occured with woman

जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र के अंतर्गत आते हाटकोट गांव में शुक्रवार को एक दुखद घटना पेश आई। यहां घास काटने की मशीन (टोका) में अचानक करंट आने से 46 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

कुनिहार (ब्यूरो): जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र के अंतर्गत आते हाटकोट गांव में शुक्रवार को एक दुखद घटना पेश आई। यहां घास काटने की मशीन (टोका) में अचानक करंट आने से 46 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हाटकोट निवासी बनिता पत्नी राजेश कुमार शुक्रवार को रोजाना की तरह टोका मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान मशीन में अचानक करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग बनिता को कुनिहार के स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अर्की अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद मृतका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस घटना पर कुनिहार विकास सभा ने गहरा दुख प्रकट किया है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर सहित कार्यकारिणी सदस्य भागमल तनवर, जगदीश ठाकुर, दीपराम ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विकास सभा के सदस्यों ने कहा कि मृतका बनिता एक नेक दिल महिला थीं और उनका परिवार क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है। अचानक हुए इस हादसे से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। स्थानीय लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!