Kangra: भगवान के दर्शन कर लौट रहा था परिवार...रास्ते में काल से हो गया सामना, यूं बच निकलीं 5 जिंदगियां

Edited By Vijay, Updated: 22 Aug, 2026 07:04 PM

incident in kangra

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से अचानक एक भारी चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे बचने के प्रयास में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

कांगड़ा (कालड़ा): कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से अचानक एक भारी चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे बचने के प्रयास में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोग इस खौफनाक हादसे में बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार बनखंडी निवासी यह परिवार बैजनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी नई कार से घर लौट रहा था। बाथू पुल के समीप पहुंचते ही अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी। चट्टान से बचने के लिए चालक ने घबराहट में अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन हादसे के तुरंत बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे सवारों की जान बच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में बाथू पुल के पास अक्सर पहाड़ी से पत्थर और चट्टानें गिरती रहती हैं, जिससे यह जगह डेंजर स्पॉट बन चुकी है। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन और फोरलेन प्रबंधन चट्टान गिरने के बाद ही यातायात को एकतरफा करता है, जबकि बारिश के मौसम में एहतियात के तौर पर पहले से ही एक लेन को बंद रखा जाना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी बड़े और जानलेवा हादसे को टाला जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!