Chamba: पुलिस की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, सरोल में Bar से पकड़ी अवैध शराब की खेप

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2025 11:46 AM

illegal liquor seized from bar

चम्बा शहर से सटी सरोल पंचायत में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने एक बार में छापा मारा।

चम्बा (काकू): चम्बा शहर से सटी सरोल पंचायत में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने एक बार में छापा मारा। इस कार्रवाई में बार से अवैध रूप से रखी देसी शराब ऊना नंबर-1 ब्रांड की 17 पेटियां और 65 खुली बोतलें बरामद की गईं। बार संचालक मौके पर शराब संबंधी किसी भी प्रकार का वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके चलते उसके खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआईयू सेल चम्बा के प्रभारी डीएसपी मंयक शर्मा ने किया। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सरोल क्षेत्र के एक बार में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई। छापे के दौरान जब बार में रखी शराब की जांच की गई, तो बार संचालक कोई वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

टीम ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत की गई है और दोषी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे प्रकरण की पुष्टि चम्बा सदर थाना प्रभारी एचएचओ सुरेंद्र कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि मौके से बरामद शराब अवैध रूप से रखी गई थी। मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!