Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Oct, 2026 12:08 PM

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस समय दहशत फैल गई, जब स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस समय दहशत फैल गई, जब स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत ब्रेही के भताल गांव का है। बताया जा रहा है कि सरकारी शिक्षक राजेश कुमार वीरवार सुबह घर से स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वह भताल गांव के पास पहुंचे, तभी झाड़ियों में पहले से मौजूद मादा भालू ने उन पर झपट्टा मार दिया। भालू ने उन्हें नीचे गिराकर चेहरे, हाथ और पांव पर पंजों से गहरे घाव कर दिए। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागे। शोरगुल सुन भालू शिक्षक को छोड़कर जंगल की ओर निकल गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें