AAP नेता भगवंत मान व मनीष सिसोदिया आज आएंगे शिमला, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 17 Aug, 2022 07:12 AM

hp top 10 news

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह शिमला आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांगड़ा जिले के विधायक पवन काजल को हिमाचल कांग्रेस...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह शिमला आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांगड़ा जिले के विधायक पवन काजल को हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी केंद्रीय नेतृत्व से मिलने नई दिल्ली पहुंच गए हैं। आईएएस देवेश कुमार को प्रधान सचिव शिक्षा का दायित्व सौंपा गया है। भरमौर में फ्लड लाइट का पोल गिरने से एक श्रद्धालु बच्ची की मौत हो गई है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांगड़ा जिले के विधायक पवन काजल को हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर कांगड़ा जिला से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति दी गई है। बताते चलें कि पवन काजल को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि वह कल भाजपा में जा सकते हैं। 

भगवंत मान व मनीष सिसोदिया आएंगे शिमला
हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुुुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह शिमला पहुंचेंगे। इस दौरान शिमला में एक निजी होटल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दोनों नेता हिमाचल के लोगों को आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी देंगे।

केंद्रीय नेतृत्व से मिलने नई दिल्ली पहुंचे जयराम-कश्यप
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ठियोग दौरे के बाद नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी नई दिल्ली पहुंचे हैं, जहां पर उनकी केंद्रीय नेतृत्व विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से ओपीएस एवं सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोडऩा चाहती, ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी रणनीति तय की जाएगी। 

हिमाचल में भूस्खलन व बाढ़ की घटनाओं में 5 लोगों की मौत, 90 सड़कें बंद
हिमाचल में मानसून की बारिश तबाही मचा रही है। प्रदेश में बीते दिन हुई बारिश के बाद प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों के साथ प्रदेश में मानसून में हुई दुर्घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 205 पहुंच चुका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार किन्नौर जिले के दोक्पो नाला में फ्लैश फ्लड का मामला सामने आया है।

फिर बदले प्रधान सचिव शिक्षा, आईएएस देवेश कुमार को सौंपा दायित्व
शिक्षा विभाग के सचिव को बदलने का क्रम जारी है। इस पद पर पिछले कुछ माह से अधिकारी को बदलने का क्रम जारी है। अब प्रधान सचिव शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व वर्ष 1998 बैच के आईएएस अधिकारी देवेश कुमार देखेंगे। देवेश कुमार के पास वर्तमान में शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव का दायित्व भी है। 

संजय ठाकुर कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश सरकार ने संजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष बनाया है। उनको यह नियुक्ति मंगलवार को दी गई। अभी संजय ठाकुर आयोग में बतौर सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी यह नियुक्ति 5 साल या अधिकतम 65 साल आयु सीमा पूरी करने तक रहेगी। 

किन्नौर के शलखर में बाढ़ ने फिर मचाई तबाही
जिला किन्नौर के पूह खंड के शलखर में भारी बारिश होने से फिर से बाढ़ आने से लाखों की सम्पत्ति का नुक्सान हो गया है हालांकि इस बाढ़ से किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है परंतु सरकारी व निजी संपत्ति को लाखों का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को जिला के पूह खंड में भारी बारिश हुई जिससे शलखर के साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई जिससे शलखर के पास एनएच व शलखर संपर्क सड़क मार्ग  पर पूरी तरह मलबा भर गया।

सोलंग में भड़का लोगों का गुस्सा, नदी के बीच झूला पुल पर लटकाए पीडब्ल्यूडी अफसर
सोलंग गांव के लिए ब्यास नदी पर 8 साल से पुल न बनने व झूला पुल की हालत ठीक न होने से गुस्साए सोलंग के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बीच नदी में झूले पर रोक दिए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को सस्पैंड करने की मांग पर अड़े रहे।

भरमौर में फ्लड लाइट का पोल गिरा, एक की मौत, 3 गंभीर घायल
मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार चौरासी मन्दिर परिसर में फल्ड लाइट का पोल गिरने से एक 13 वर्षीय भद्रवाही यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एक फ्लड लाइट का बड़ा खम्बा मन्दिर परिसर में लगाया जा रहा था कि अचानक वह गिर गया।

हिमाचल में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 446 नए पॉजिटिव मामले
हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। इनमें बिलासपुर में 90 वर्षीय व्यक्ति व मंडी में 67 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। वहीं 446 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 33, चम्बा के 7, हमीरपुर के 44, कांगड़ा के 136, किन्नौर के 16, कुल्लू के 13, लाहौल-स्पीति के 6, मंडी के 68, शिमला के 55, सिरमौर के 18, सोलन के 21 व ऊना के 29 मरीज शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!