केंद्रीय नेतृत्व से मिलने नई दिल्ली पहुंचे जयराम-कश्यप, इन विषयों पर चर्चा की संभावना

Edited By Vijay, Updated: 16 Aug, 2022 11:15 PM

jairam kashyap reached new delhi to meet the central leadership

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ठियोग दौरे के बाद नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी नई दिल्ली पहुंचे हैं, जहां पर उनकी केंद्रीय नेतृत्व विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से ओपीएस एवं सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ठियोग दौरे के बाद नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी नई दिल्ली पहुंचे हैं, जहां पर उनकी केंद्रीय नेतृत्व विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से ओपीएस एवं सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोडऩा चाहती, ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी रणनीति तय की जाएगी। फिर चाहे टिकट आबंटन का फार्मूला हो या फिर दूसरे विषय? इससे पहले हाल ही में भाजपा कोर ग्रुप बैठक में इन विषयों पर चर्चा हो चुकी है। 

ओपीएस को लेकर गंभीर है भाजपा
ओपीएस यानि ओल्ड पैंशन स्कीम को लेकर भी राष्ट्रीय नेतृत्व से प्रमुखता से चर्चा होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी बार-बार सत्ता में आने पर इसको लागू करने की बात कह रही है। इसे देखते हुए भाजपा इस विषय को गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री कई अहम पदों पर मुख्य सूचना आयुक्त एवं हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद को भरने जैसे विषय को लेकर भी राष्ट्रीय नेतृत्व से मंत्रणा कर सकते हैं। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 व 21 अगस्त को प्रदेश आने का कार्यक्रम है। वह 20 अगस्त को नाहन तथा उसके बाद 21 अगस्त को शिमला आएंगे। शिमला में उनके साथ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं दोनों नेता
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप समय मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसमें संगठनात्मक विषयों के अलावा हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा देना तथा ओल्ड पैंशन स्कीम को लागू करना शामिल हैं। मुख्यमंत्री के बुधवार या फिर वीरवार को वापस लौटने की संभावना है।

कांग्रेस के बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के 3 बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि यह नेता नई दिल्ली में हैं, ऐसे में यदि सब कुछ सही रहा तो दोनों नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसमें 1 नेता सोलन व दूसरे का संबंध कांगड़ा जिला से बताया जा रहा है। हालांकि अब तक कोई भी नेता इसकी सार्वजनिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!