संजय ठाकुर कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, अधिसूचना जारी

Edited By Vijay, Updated: 16 Aug, 2022 10:24 PM

sanjay thakur appointed as chairman of staff selection commission

प्रदेश सरकार ने संजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष बनाया है। उनको यह नियुक्ति मंगलवार को दी गई। अभी संजय ठाकुर आयोग में बतौर सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे थे।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने संजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष बनाया है। उनको यह नियुक्ति मंगलवार को दी गई। अभी संजय ठाकुर आयोग में बतौर सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी यह नियुक्ति 5 साल या अधिकतम 65 साल आयु सीमा पूरी करने तक रहेगी। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सतीश कुमार के 26 मई, 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद से आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त था। वरिष्ठतम सदस्य होने के चलते संजय ठाकुर को अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। मंगलवार को सरकार ने संजय ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। संजय ठाकुर सुंदरनगर के सलापड़ से संबंध रखते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!