BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए खीमी राम, HRTC कंडक्टर आज से शुरू करेंगे भूख हड़ताल, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 13 Jul, 2022 07:11 AM

hp top 10 news

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वेतन विसंगतियों को लेकर नाराज चल रहे एचआरटीसी कंडक्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शिमला (ब्यूरो): विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वेतन विसंगतियों को लेकर नाराज चल रहे एचआरटीसी कंडक्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में मानसून ने महज 15 दिनों के अंदर करोड़ों रुपए की संपत्ति तबाह कर दी है, वहीं अनमोल जानें भी लील ली हैं।  

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

मानसून का कहर : हिमाचल में 15 दिनों में 71 लोगों की गई जान
हिमाचल में मानसून लोगों की जान ले रहा है। मानसून सीजन शुरू हुए अभी 15 दिन का ही समय बीता है और प्रदेश में 71 लोग अब तक मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों और ऊंचाई से गिरने के कारण हुई हैं। मंगलवार को भी प्रदेश में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें 2 मौतें कुल्लू जिला में और 1-1 मौत चम्बा और सोलन जिला में हुई है।

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हिमाचल कांग्रेस ने सत्ताधारी दल भाजपा को एक बड़ा झटका दिया है। इसके तहत मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व धूमल सरकार में वन मंत्री रहे खीमी राम ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी गुरकिरत सिंह कोटली, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।  

वेतन विसंगतियों से नाराज HRTC कंडक्टर करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल
वेतन विसंगतियों को लेकर एचआरटीसी कंडक्टरों ने निगम प्रबंधन व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश भर से आए कंडक्टर बुधवार से एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे, वहीं 22 जुलाई तक प्रदेश के सभी मंडलीय कार्यालयों में क्रमिक भूख हड़ताल का दौर जारी रहेगा। ऐसे मेेंं यदि सरकार द्वारा एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया जाता हैं तो फिर एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन 22 के बाद काम छोड़ने का फैसला भी ले सकता है।

बोह वैली जलजले की पहली बरसी, आज भी हरे हैं पीड़ितों के जख्म
शाहपुर विधानसभा की रुलेहड़ पंचायत में बरपे कुदरत के कहर को आज पूरा एक साल बीत गया है। इस हादसे में 10 जिंदगियां मलबे में दफन हो गईं थीं। इतना ही नहीं, कई लोग इस हादसे में बेघर भी हो गए, उन्हें आज तक सरकार व जिला प्रशासन से मात्र फौरी राहत के सिवाय कुछ नहीं मिला है। भले ही सरकार व जिला प्रशासन बोह हादसे को भूल गए हों लेकिन आज के दिन पीड़ित परिवारों के जख्म हरे हो गए हैं। 

हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने की ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति कर दी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से सीनियर पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया गया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

नशे में धुत्त युवक की करतूत, पहले डिपो होल्डर से किया झगड़ा फिर...
डुगीलग इलाके में एक युवक ने नशे में धुत्त होकर पहले झगड़ा किया और फिर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर 50 हजार रुपए चाेरी कर लिए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को सदर थाना में तलब किया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई बार उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। गत रात भी शराब पीकर आरोपी ने उनके साथ झगड़ा किया और बाद में उनके घर में घुस गया। 

कांग्रेस MLA रामलाल ठाकुर ने CM जयराम ठाकुर पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आजकल मंच पर कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही चिट पर घोषणाएं कर रहे हैं। घोषणाओं से पहले जमीनी रिपोर्ट नहीं ली जा रही है और घोषणाओं के बाद फाइल मंगवाई जा रही है। यह आरोप मंगलवार को मंडी में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के चेयरमैन एवं विधायक रामलाल ठाकुर ने प्रैस वार्ता के दौरान लगाए। 

आईजीएमसी में भिड़े सफाई कर्मचारी, एक-दूसरे पर डंडे से किया हमला
आईजीएमसी में कर्मचारियों के दो गुटों के बीच लड़ाई करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। यहां पर लड़ाई कुछ इस तरह से हुई की कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान एक कर्मचारी को हल्की चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में सफाई का काम करने वाले कुछ कर्मचारी ब्लड बैंक के सामने इकट्ठा हुए थे। 

पूर्व विधायक मस्त राम को 4 बेटों ने दी मुखाग्नि
पूर्व विधायक मस्त राम का मंगलवार को निहरी में पैतृक श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मस्त राम की चिता को उनके बेटे भागीरथ, डोला सिंह, शैली और हन्नी ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी जबकि इनके 2 बेटे अभी कोलकाता से घर नहीं पहुंच पाए हैं। विधायक हीरा लाल व करसोग बीसीसी अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी सहित भारी संख्या में गण्यमान्य और स्थानीय लोग इस दौरान मौजूद रहे।

हिमाचल में कोरोना के 356 नए पॉजिटिव मामले
हिमाचल प्रदेश में कोराेना के मामलों में लगातार बढ़ौतरी जारी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के नए 356 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 20, चम्बा के 96, हमीरपुर के 17, कांगड़ा के 98, किन्नौर के 8, कुल्लू के 13, लाहौल-स्पीति के 5, मंडी के 26, शिमला के 38, सिरमौर के 8, सोलन के 18 व ऊना के 9 मरीज शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!