हिमाचल में जल्द दस्तक देने वाला है मानसून, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 29 Jun, 2022 07:02 AM

hp top 10 news

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले में प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। प्रदेश में 24 घंटों के अंदर कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। प्रदेश में कोरोना के मामलों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले में प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। प्रदेश में 24 घंटों के अंदर कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। प्रदेश में कोरोना के मामलों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडी की औट टनल में हुए एक हादसे में 2 लोगाें की मौत हो गई। ऊना में एक युवती ने फंदा लगा लिया। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरेें सिर्फ यहां

हिमाचल में कोरोना के 100 से अधिक नए मामले
हिमाचल में प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा शतक के पार चला गया। प्रदेश में 120 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिले में आए हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले से 4, चम्बा से 7, हमीरपुर से 16, कांगड़ा से 40, किन्नौर से 2, कुल्लू से 1, लाहौल-स्पीति से 1, मंडी से 21, शिमला से 23, सिरमौर से 3, सोलन व ऊना से कोरोना का 1-1 मामला सामने आया है। 

औट टनल में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत
चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर औट टनल में मंगलवार को एक एक्सयूवी कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 2 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक व्यक्ति निहरी और दूसरा बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारीं के अनुसार पंजाब के 7 लोग एक्सयूवी में सवार होकर यहां घूमने के लिए आए हुए थे।

हिमाचल में जल्द होगी मानसून की एंट्री
हिमाचल में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। मौसम का अनुमान है कि प्रदेश में 24 घंटों के भीतर मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। मानसून की एंट्री होने के कारण हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश की झड़ी लगी रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। 

हिमाचल को मिला दूसरा विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को प्रदेश के दूसरे सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय का शुभारंभ करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने 16.18 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय के 2 खंडों का लोकार्पण और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की लोकार्पण प्लेट व लोगो का भी अनावरण किया।

हिमाचल सरकार ने किए 4 HPS के तबादले
प्रदेश सरकार ने 4 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मंडी राजेश कुमार को अब एएसपी फोर्थ आईआरबी जंगलबैरी जिला हमीरपुर लगाया गया है। इसी तरह डीएसपी फोर्थ आईआरबी जंगलबैरी मनोज कुमार को एसडीपीओ ज्वाली जिला कांगड़ा लगाया गया है।

सुसाइड नोट में ये वजह लिखकर युवती ने की आत्महत्या
ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के कलोह गांव में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को युवती का अपने कमरे में ही पंखे से झूलता हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने मौत का कारण आर्थिक तंगी को बताया है। गगरेट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवा दिया है। 

ट्रिप्पल आईटी के छात्रों ने बनाई ई-बाइक
ट्रिप्पल आईटी के छात्रों ने महज 40 हजार रुपए में ई-बाइक तैयार कर सभी को चौंका दिया है। करीब 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली यह बाइक एक बार चार्ज करने से 40 से 50 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। हालांकि इस ई-बाइक में आगामी दिनों में मोडिफिकेशन के लिए भी पूरी गुंजाइश रखी गई है, जिसके तहत इसकी बैटरी को बढ़ाने या फिर अन्य साजो सामान लगाने के लिए हर प्रकार से सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बेटे के साथ कार में दुकान जा रहा था व्यक्ति
रिवालसर पुलिस चौकी के अंतर्गत दसेहड़ा पंचायत में मंगलवार प्रात: लगभग 11 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान हरि सिंह पुत्र तुलसु राम (49) निवासी गांव गैहरी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार हरि सिंह अपने बेटे के साथ कार में लेदा की तरफ आ रहा था।

ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत
पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत भोल खास के निवासी की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार (40) पुत्र बनारसी दास गांव भोल खास का निवासी ट्रैक्टर चालक था। चालक अश्वनी कुमार और ट्रैक्टर का मालिक रविन्द्र सिंह देर शाम किसी कार्य के लिए गए थे।

बिलासपुर में चिट्टे के साथ मंडी के 2 लोग गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर टीम ने रात करीब 1 बजे गश्त के दौरान जिला मंडी निवासी 2 कार सवारों से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार तथा तरसेम दोनों निवासी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर टीम शहर में रात को गश्त पर थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!