Himachal Weather: अक्तूबर और नवम्बर में भी सामान्य से 98 फीसदी कम बरसे मेघ, इस दिन बारिश का पूर्वानुमान

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Nov, 2024 03:27 PM

himachal weather in october and november too rainfall was 98 less than normal

हिमाचल प्रदेश में दो साल बाद अक्तूबर और नवंबर में कम बारिश होने से फिर सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। 1 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश हुई है।  इससे पहले वर्ष 2022 में अक्तूबर और नवंबर के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में दो साल बाद अक्तूबर और नवंबर में कम बारिश होने से फिर सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। 1 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश हुई है।  इससे पहले वर्ष 2022 में अक्तूबर और नवंबर के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई थी।

बता दें कि राज्य के छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। आज भी राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 15 नवंबर तक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिले में सुबह और देर रात को घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इस दिन से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से कुल्लू घाटी में भी तापमान गिरा है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!