हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अप्रैल 2027 में जश्न मनाएगी कांग्रेस, माइनस में पहुंचा हिमाचल के 5 जिलों का तापमान, मैदानी इलाकों में ज्यादा सर्दी, पढ़ें हिमाचल की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2024 10:41 PM

himachal top 10 news

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि कांग्रेस प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अप्रैल 2027 में जश्न मनाएगी। दावा किया कि वर्ष 2032 तक प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि कांग्रेस प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अप्रैल 2027 में जश्न मनाएगी। दावा किया कि वर्ष 2032 तक प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जाएगा। हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति ये है कि प्रदेश के कई हिस्सों मेंं न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भारी ठंड पड़ रही है और शाम होते ही लोग ठंड से कंपकपा रहे हैं।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अप्रैल 2027 में जश्न मनाएगी कांग्रेस : सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि कांग्रेस प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अप्रैल 2027 में जश्न मनाएगी। दावा किया कि वर्ष 2032 तक प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।

Weather Update: माइनस में पहुंचा हिमाचल के 5 जिलों का तापमान, मैदानी इलाकों में शिमला-मनाली से ज्यादा सर्दी
हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति ये है कि प्रदेश के कई हिस्सों मेंं न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भारी ठंड पड़ रही है और शाम होते ही लोग ठंड से कंपकपा रहे हैं।

Shimla: सरकार मना रही 2 साल का जश्न, कम्प्यूटर शिक्षक वेतन को तरसे
शिक्षा विभाग में आऊटसोर्स पर कार्यरत 1,300 से अधिक कम्प्यूटर शिक्षकाें को अभी तक नवम्बर महीने का वेतन नहीं मिल पाया है, ऐसे में शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों का आरोप है कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार 2 वर्ष का जश्न मना रही है, जबकि कम्प्यूटर शिक्षकों को बिना वेतन के घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

Mandi: ढाबे में अचानक हुआ धमाका, 7 लोग झुलसे
नेरचौक शहर में चाक का गोहर में एक ढाबे में धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ढाबे में रखे सिलैंडर को आग लगी जिसमें 7 लोग झुलस गए जोकि सभी मैडीकल कालेज में उपचाराधीन हैं।

Shimla: नाकामियों का जश्न मना रही कांग्रेस सरकार : अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल का जश्न मनाने पर कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है।

Solan: अम्बुजा सीमैंट प्लांट से धुएं के साथ निकली धूल से फैला प्रदूषण, नोटिस जारी
अम्बुजा सीमैंट प्लांट में आई तकनीकी खराबी से दाड़लाघाट क्षेत्र में फैले प्रदूषण से लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। प्लांट से धुएं के साथ धूल का गुबार फूट रहा था जो आसमान पर फैल रहा था।

Kullu: आनी बस हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई चार
आनी उपमंडल के तहत शकैलड़ में निजी बस हादसे में मृतकों की संख्या 4 हो गई। बुधवार को घायल व्यक्ति राजेंद्र (73) पुत्र बख्शी राम टिपरी (छतरी) ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया।

Bilaspur: भाजपा धन-बल से सत्ता हथियाने का कर रही प्रयास : राजीव शुक्ला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने भाजपा की संज्ञा रावण से कर डाली तथा कहा कि भाजपा भी रावण की तरह देश के हर राज्य में धन-बल और एजैंसियों का डर दिखाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है।

 Solan: रेडक्रॉस मेले में इस पंजाबी गायक को बुलाने पर हुआ बवाल, कार्यक्रम रद्द करने की मांग
जिला स्तरीय रेडक्रास मेला, जो 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक सोलन जिले के नालागढ़ में आयोजित किया जा रहा है, इन दिनों विवाद का केंद्र बना हुआ है। खासकर, पंजाबी गायक रंजीत सिंह बावा को इस मेले में बुलाने को लेकर विरोध किया जा रहा है।

Una: रायपुर में बैल के हमले में 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
दौलतपुर चौक के समीप गांव रायपुर में एक बैल ने 19 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल पुत्र परमजीत निवासी रायपुर के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!