पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 3 कार्यकर्ता निष्कासित

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 May, 2026 04:00 PM

3 congress workers expelled from party in kinnaur

Himachal Politics : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों, और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर...

Himachal Politics : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पंचायत चुनाव के ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से पूरे जिले की राजनीति में हलचल मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई सापनी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने इस कड़े फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित सदस्यों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप पाए गए हैं। पार्टी की छवि और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

निष्कासित सदस्यों में कौन-कौन शामिल?

पार्टी से निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं में शामिल हैं:

  • राज कुमारी पत्नी स्व. हरीश चन्द्र (गांव व डा. सापनी)
  • धर्म सेन स्पुत्र जलेब सुख (गांव व डा. सापनी)
  • यशवीर स्पुत्र बिरमा सुख (गांव व डा. सापनी)

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!