Shimla: नाकामियों का जश्न मना रही कांग्रेस सरकार : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2024 09:17 PM

shimla congress failures celebrations

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल का जश्न मनाने पर कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है।

शिमला/हमीरपुर (ब्यूरो/राजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल का जश्न मनाने पर कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी अनोखी सरकार है जो अपनी नाकामियों का बड़ी बेशर्मी से जश्न मना रही है। हिमाचल के इतिहास की यह सबसे बड़ी दिशाहीन, असंवेदनशील और निकम्मी सरकार है जिसने प्रदेश के हर वर्ग को सिर्फ ठगने और अपने मित्रों की तिजोरी भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में सरकारी संरक्षण में खनन माफिया, शराब माफिया और चिट्टा माफिया फल-फूल रहा है।

आखिर इन माफियाओं से काला धन किसके खाते में जा रहा है। आज हिमाचल का खजाना लुट रहा है और यह निकम्मी कांग्रेस सरकार प्रदेश पर कर्ज का बोझ लाद रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन से आज हिमाचल 97000 करोड़ रुपए के कर्जे में है और इसी नीति पर यह सरकार चली तो इस कार्यकाल में प्रदेश पर 1.5 लाख करोड़ का कर्ज ये लादकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने सरकार बनाने से पहले 10 गारंटियां दी थीं, आज 2 साल बीत गए मगर एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। कांग्रेस राज में हिमाचल की हालत यह हो गई है कि मुफ्त बिजली का वायदा करके उस पर सैस, मुफ्त पानी का वायदा करके उस पर चार्ज लगाकर सरकार ने हिमाचल की जनता को छलने का काम किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!