पंचायत चुनाव के बीच शिमला में सनसनी : नामांकन वापस लेने जा महिला उम्मीदवार के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 May, 2026 11:05 AM

female candidate attacked amidst panchayat elections in shimla

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान एक महिला प्रत्याशी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। नालदेहरा पंचायत में प्रधान पद की दावेदारी पेश कर रही एक महिला उम्मीदवार ने अज्ञात नकाबपोशों पर रास्ते...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान एक महिला प्रत्याशी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। नालदेहरा पंचायत में प्रधान पद की दावेदारी पेश कर रही एक महिला उम्मीदवार ने अज्ञात नकाबपोशों पर रास्ते में रोककर मारपीट और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के चुनावी माहौल में तनाव पैदा हो गया है।

नामांकन वापस लेने जा रही थी सुषमा देवी  

शिकायतकर्ता सुषमा देवी (48), जो टिक्कर गांव की निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि यह वारदात शुक्रवार दोपहर उस समय हुई जब वह अपना नामांकन वापस लेने के लिए पंचायत घर की ओर जा रही थीं। उन्होंने प्रधान और बीडीसी (BDC) दोनों पदों के लिए पर्चा भरा था, जिनमें से बीडीसी का नामांकन उन्होंने पहले ही वापस ले लिया था। पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने घर से करीब 100 मीटर दूर दुर्गापुर मार्ग पर पानी के टैंक के पास पहुंचीं, तो झाड़ियों में छिपे दो अज्ञात व्यक्ति अचानक सामने आ गए। दोनों ने अपने चेहरे गमछे से ढके हुए थे और नीले रंग के प्लास्टिक के जूते पहन रखे थे।

जांच में जुटी पुलिस

सुषमा देवी का आरोप है कि दोनों ने उनका रास्ता रोककर गर्दन और कंधों से पकड़ लिया, धक्का दिया और मारपीट की। महिला ने बताया कि वह मदद के लिए चीखती रहीं, लेकिन कुछ देर बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने लूटपाट के इरादे से नहीं, बल्कि केवल डराने और चुनावी प्रक्रिया से पीछे हटने के उद्देश्य से यह हमला किया। वहीं, घटना के काफी देर बाद जब गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया, तब पीड़िता को होश आया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए मशोबरा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!