Chamba : शराब पीकर स्कूल आने वाले 2 शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 May, 2026 01:04 PM

himachal pet and jbt students accused of coming to school drunk suspended

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में अनुशासनहीनता और शराब के नशे में ड्यूटी पर आने के गंभीर आरोपों के चलते दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा खंड भरमौर और बनीखेत में तैनात एक पीईटी तथा एक जेबीटी शिक्षक के खिलाफ मिली...

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में अनुशासनहीनता और शराब के नशे में ड्यूटी पर आने के गंभीर आरोपों के चलते दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा खंड भरमौर और बनीखेत में तैनात एक पीईटी तथा एक जेबीटी शिक्षक के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर की गई। वहीं, शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया है।

नशे की हालत में स्कूल आते थे दोनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेबीटी शिक्षक शिक्षा खंड बनीखेत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्वागलू में तैनात थे। निलंबन के बाद इनका मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कल्हेल निर्धारित किया गया है। वहीं, पीईटी शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौबिया में कार्यरत था।  उनका मुख्यालय उदयपुर तय किया गया है। बताया जा जा रहा है कि इन शिक्षकों के विरुद्ध लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। दोनों शिक्षकों पर आरोप है कि वे नशे की हालत में स्कूल आते थे, जिससे शैक्षणिक माहौल दूषित हो रहा था और छात्रों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। साथ ही ये शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे थे और अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं थे।

शिक्षा विभाग का स्पष्ट संदेश

हैरानी की बात यह है कि विभाग ने इससे पूर्व भी इन शिक्षकों को सुधार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। लेकिन शिक्षकों ने विभागीय हिदायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अंततः शिकायतों की पुष्टि होने के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित करने का कड़ा फैसला लिया। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या अनैतिक आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग का मानना है कि शिक्षकों का व्यवहार छात्रों के लिए आदर्श होना चाहिए, न कि बाधा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!