चंबा में भयानक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार... 6 पर्यटकों की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 May, 2026 10:32 AM

6 tourists die in horrific road accident in chamba

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, हादसा...

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के समीप घार क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वाहन में सवार सभी लोग गुजरात के पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो मनाली से डलहौजी की ओर घूमने जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी मंडी नंबर की बताई जा रही है। दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!