हिमाचल में कोर्ट और एसडीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Edited By Vijay, Updated: 06 May, 2026 11:45 AM

threat to bomb blast court and sdm office in rohru

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के अंतर्गत उपमंडल रोहड़ू में अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

रोहड़ू (कार्तिक): हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के अंतर्गत उपमंडल रोहड़ू में अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इलाके में एक धमकी भरा पोस्टर बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद किए गए पोस्टर में सीधे तौर पर अदालत और एसडीएम कार्यालय को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। पोस्टर में लिखा गया है कि "इतलाहे मुबारक का वक्त करीब है। आतिशबाजी से जश्ने इबारत तामिल होगी। ईंसा अल्लाह बुधवार को रोहड़ू की अदालत और एसडीएम ऑफिस में धमाकों की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।"

इस धमकी भरे पोस्टर के मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। एहतियात के तौर पर रोहड़ू एसडीएम कार्यालय और अदालत परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर कड़ी नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मामले की संवेदनशीलता और खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को भी जांच के लिए तुरंत तलब किया गया, जिसने परिसरों की बारीकी से तलाशी ली है। फिलहाल अभी तक खतरे वाली कोई बात सामने नहीं आई है।

पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है। खुफिया तंत्र की मदद से उस व्यक्ति या समूह की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसने यह पोस्टर लगाया है। हालांकि, पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। अचानक मिली इस बड़ी धमकी और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!