शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, फौजी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 May, 2026 11:47 AM

woman raped in una under pretext of marriage

Una News : ऊना जिले के थाना अंब में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अंब के अंतर्गत एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने...

Una News : ऊना जिले के थाना अंब में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अंब के अंतर्गत एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने पंजाब के तलवाड़ा निवासी एक फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की बहन की सहेली थी, जिसके माध्यम से दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले करीब दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन वह अब शादी करने से मना कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

वहीं, पीड़िता ने थाना अंब में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!