Edited By Swati Sharma, Updated: 04 May, 2026 02:48 PM

Sirmaur Road Accident (आशु) : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिरमौर जिले से सामने आया है, जहां पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप...
Sirmaur Road Accident (आशु) : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिरमौर जिले से सामने आया है, जहां पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।
एक महिला समेत 4 की मौत
जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के उपमंडल संगड़ाह के तहत पुलानी मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि संगड़ाह क्षेत्र के पुलानी में एक कार (नंबर HP79-2756) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अमरा देवी (पत्नी देव राज, निवासी गत्ताधार, संगड़ाह), उनकी बेटी आराध्या (14), एक अन्य लड़की प्रियंका (14), पुत्री दीप राम, निवासी ऊचा टिक्कर, संगड़ाह और सज्जन सिंह (62), पुत्र थापलू राम, निवासी काजवा, संगड़ाह शामिल हैं।
वहीं, हादसे में कार चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। इस हादसे की पुष्टि एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें