Bilaspur: भाजपा धन-बल से सत्ता हथियाने का कर रही प्रयास : राजीव शुक्ला

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2024 06:55 PM

bilaspur bjp power grab effort

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने भाजपा की संज्ञा रावण से कर डाली तथा कहा कि भाजपा भी रावण की तरह देश के हर राज्य में धन-बल और एजैंसियों का डर दिखाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है।

बिलासपुर (बंशीधर): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने भाजपा की संज्ञा रावण से कर डाली तथा कहा कि भाजपा भी रावण की तरह देश के हर राज्य में धन-बल और एजैंसियों का डर दिखाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। भाजपा ने ऐसा ही प्रयास गाेवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सहित हिमाचल में भी किया, लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा की कोशिशों पर पानी फेर दिया। भाजपा नेताओं ने झूठे आरोप लगाने में पीएचडी कर रखी है। भाजपाई काम कम करते हैं, लेकिन उसे दिखाने का ज्यादा प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने आपको हिंदुत्व का पुरोधा बताने वाले भाजपा नेता बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रुकवाने में नाकाम रहे हैं।

मनमोहन सरकार में ऐसा कभी नहीं हुआ। भाजपा ने एक भी नई योजना शुरू नहीं की है। मनरेगा, आरटीआई व जवाहर लाल रोजगार योजना सहित किसानों के कर्ज माफी की योजना भी कांग्रेस की देन है। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में अब न नैतिकता है और न ही नीति। लेकिन वाजपेयी व अडवानी के समय ऐसा नहीं था। नेता प्रतिपक्ष जयराम कुर्सी के लिए छटपटा रहे हैं। केंद्र सरकार विपक्षी दलों वाली राज्यों सरकारों से भेदभाव कर रही है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा को लोगों ने लोकसभा चुनावों के समय ट्रेलर दिखाया है। जल्द ही लोगों का आक्रोश बाहर आएगा और भाजपा का नामोनिशान मिट जाएगा। प्रदेश सरकार ने 6 गारंटियां पूरी कर दी हैं तथा शेष गारंटियां भी जल्द पूरी कर दी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!