Edited By Swati Sharma, Updated: 10 May, 2026 01:35 PM

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर नाले में गिरने से 12वीं पास एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के उपमंडल भोरंज के...
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर नाले में गिरने से 12वीं पास एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के उपमंडल भोरंज के भुक्कड़ क्षेत्र स्थित गांव बैरी भटां में हुआ। मृतक की पहचान अंकित कुमार (16 वर्षीय) पुत्र शशि पाल निवासी गांव बैरी भटां, डाकघर भुक्कड़, उपमंडल भोरंज (हमीरपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। इसी दौरान, सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी करते समय उसने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क के साथ बने नाले में जा गिरा। हादसे की गंभीरता तब और बढ़ गई जब नाले के किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया सुरक्षा पैराफिट भी अंकित के साथ ही नीचे गिर गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस आकस्मिक दुर्घटना ने पूरे बैरी भटां गांव और आसपास के क्षेत्रों को शोक में डुबो दिया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि अंकित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें