सोलन में बाइक और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत...दूसरा घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 May, 2026 05:02 PM

young man dies in horrific road accident in solan

Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर टैंकर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 चंडीगढ़-शिमला पर...

Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर टैंकर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

टैंकर और बाइक की जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 चंडीगढ़-शिमला पर कंडाघाट के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि कंडाघाट के समीप डीवेंचर होटल के नीचे टैंकर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन अशोक चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान दाड़लाघाट निवासी के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक नेरवा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!