शिकारी देवी मंदिर से लौट रहे युवकों के साथ भयानक हादसा,  300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 2 की मौके पर मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 May, 2026 10:43 AM

two youths die in horrific road accident in mandi

Mandi Road Accident (ख्यालीराम) :  जिला मंडी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे चार युवकों की आल्टो  कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...

Mandi Road Accident (ख्यालीराम) :  जिला मंडी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे चार युवकों की आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जंजैहली पुलिस को रात करीब एक बजे सूचना मिली कि शिकारी माता सड़क मार्ग पर एक कार (HP 87-2981) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान राम गांव भराड और गाड़ी के चालक भूपेंद्र कुमार गांव जाजर, डाकघर देजी, तहसील थुनाग के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पूर्ण चंद गांव खुशाली और देवीदहड़ क्षेत्र के एक अन्य युवक को बताया गया है।

शिकारी माता के दर्शन कर लौट रहे थे सभी श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु शिकारी माता के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!