हिमाचल को पर्यटन के क्षेत्र में मिले 3 पुरस्कार, नशा कारोबारी की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2023 12:10 AM

himachal top 10 news

हिमाचल में आगामी 4 दिन मौसम खराब बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में 3 पुरस्कार मिले हैं। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित कांगड़ा के एक आरोपी और उनके रिश्तेदारों की 1 करोड़ 3 लाख की चल-अचल संपत्ति को अब फ्रीज कर दिया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में आगामी 4 दिन मौसम खराब बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में 3 पुरस्कार मिले हैं। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित कांगड़ा के एक आरोपी और उनके रिश्तेदारों की 1 करोड़ 3 लाख की चल-अचल संपत्ति को अब फ्रीज कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की तीसरी मंत्रिमंडल बैठक 1 मार्च को होगी। मंडी जिला में राज बेहड़े में शुक्रवार को देव पराशर ऋषि की वार्षिक जाग आयोजित की गई, जिसमें देवताओं ने अगली शिवरात्रि तक सुरक्षा कवच प्रदान किया। डीजीपी संजय कुंडू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात के दौरान कहा कि ड्रैगन की चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश पुलिस और चौकस हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर राज्य के विकास को न्यूनतम स्तर पर पहुंचाने का आरोप लगाया है। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की कुश्ती प्रतियोगिता में हमीरपुर की कृतिका ने सोलन की राधा को पटखनी देकर हिमाचल केसरी का खिताब जीता। हिमाचल में 11 मार्च को जिला व उपमंडल स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में 28 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना
हिमाचल में आगामी 4 दिन मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने 25 से 28 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं मध्य व मैदानी कुछ जिलों व क्षेत्रों में 28 फवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। 

हिमाचल को पर्यटन के क्षेत्र में मिले 3 पुरस्कार
हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में 3 पुरस्कार मिले हैं। बैस्ट एडवैंचर डैस्टीनेशन, मोस्ट सीनिक रोड्स और बैस्ट माऊंटेन डैस्टीनेशन्स श्रेणी में हिमाचल को ये पुरस्कार मिले और देशभर में अव्वल रहा। एक पर्यटन सर्वेक्षण एवं पुरस्कार के अंतर्गत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश को बैस्ट एडवैंचर डैस्टीनेशन, मोस्ट सीनिक रोड्स तथा बैस्ट माऊंटेन डैस्टीनेशन्स श्रेणी में विजेता पुरस्कार प्रदान किए गए। 

नशा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त करने का आदेश
नशे के अवैध कारोबार से अर्जित कांगड़ा के एक आरोपी और उनके रिश्तेदारों की 1 करोड़ 3 लाख की चल-अचल संपत्ति को अब फ्रीज कर दिया है। आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी संपत्ति एकत्र की थी। वित्त मंत्रालय ने इसे फ्रीज करने की पुष्टि की है। पहले फ्रीज ऑर्डर हिमाचल पुलिस ने तैयार किया था। 

1 मार्च को होगी मंत्रिमंडल बैठक, बड़े निर्णय ले सकती है सुक्खू सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की तीसरी मंत्रिमंडल बैठक 1 मार्च को होगी। इसमें भाजपा सरकार की तरफ से अंतिम वर्ष में खोले गए 380 से अधिक शिक्षण संस्थानों को लेकर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है, ऐसे में यदि इन संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं के साथ स्टाफ की कमी पाई जाती है तो इनको डिनोटिफाई करने का निर्णय लिया जा सकता है। 

देव पराशर ऋषि की वार्षिक जाग में अगली शिवरात्रि तक देवताओं ने प्रदान किया सुरक्षा कवच
राज बेहड़े में शुक्रवार को पराशर ऋषि की वार्षिक जाग आयोजित की गई, जिसमें शुकदेव ऋषि (डकांडू), श्रीगणपति (जलौनी), श्रीतुंगा माता (तुंगा) व श्री मार्कंडेय ऋषि (थलौट) ने अगली शिवरात्रि तक सुरक्षा कवच प्रदान किया। बता दें कि पराशर ऋषि राजकुल के देवता हैं और इस जाग का आयोजन सदियों पहले से किया जा रहा है। राजतंत्र के समय यह जाग राजा के आग्रह पर देव पराशर ऋषि ने आरंभ की थी क्योंकि राजा चाहते थे कि मंडी रियासत के लोग सुखी व समृद्ध रहें। 

ड्रैगन की चुनौती से निपटने को और चौकन्नी हुई पुलिस
ड्रैगन की चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश पुलिस और चौकस हुई है। पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा नैटवर्क को और पुख्ता बनाया है। चीन से सटे हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में राज्य पुलिस ने विस्तृत कार्य योजना लागू की है। इसके तहत पुलिस बल को भी और सुदृढ़ किया है। यह बात डीजीपी संजय कुंडू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात के दौरान कही है। शिष्टाचार के नाते हुई इस मुलाकात के दौरान सुरक्षा से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की गई। 

स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए जायका से 2835 करोड़ का सहयोग लेगी सरकार
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के लिए वित्तीय सहायता के लिए जापान इंटरनैशनल को-ऑप्रेशन एजैंसी (जायका) का सहयोग लेने पर विचार कर रही है। इस पहल के लिए प्रस्तावित वित्तीय परिव्यय 2835 करोड़ रुपए है।

सुक्खू सरकार ने न्यूनतम स्तर पर पहुंचाया राज्य का विकास
सूबे में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को बने हुए 2 महीने से अधिक हो गए हैं और राज्य का विकास न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। यही नहीं, इस सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले कुछ घंटे बाद बदले जा रहे हैं और सुबह किसी अधिकारी का तबदला किया जाता है और शाम तक वह रद्द हो जाता है। ये तंज शुक्रवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर कसे।

सरकार की जनविरोधी नीतियों से अधर में लटकी 3700 करोड़ की विद्युत योजना
पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश को विद्युत बोर्ड के लिए 3700 करोड़ रुपए की योजना की स्वीकृति मिली थी। इस योजना के तहत प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में बहुत से कार्य किए जाने थे, लेकिन सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण यह योजना अधर में लटकी है। 

हमीरपुर की कृतिका ने सोलन की राधा को पटखनी देकर जीता हिमाचल केसरी का खिताब
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की कुश्ती प्रतियोगिता में शुक्रवार को पड्डल में महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 9 महिला पहलवानों ने भाग लिया। महिला वर्ग के पहले सैमीफाइनल हमीरपुर की कृतिका और चंदपुर की सोनिका के बीच में खेला गया। इसमें कृतिका ने सोनिका काे पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सैमीफाइनल सोलन की राधा ओर बिलासपुर की अभिलाषा के मध्य हुआ।

हिमाचल में 11 मार्च को जिला व उपमंडल स्तर पर लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
हिमाचल में 11 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। इसका आयोजन जिला और उपमंडल स्तर पर एक साथ होगा। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट लीगल सर्विसिज अथॉरिटी (एचपीएसएलए) कर रहा है। यह अथॉरिटी राज्य स्तर से निगरानी करेगी, जबकि फील्ड में सारा कार्य जिला स्तरीय लीगल सर्विसिज अथॉरिटी यानी डीएलएसए करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!