Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2023 07:14 PM

सूबे में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को बने हुए 2 महीने से अधिक हो गए हैं और राज्य का विकास न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। यही नहीं, इस सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले कुछ घंटे बाद बदले जा रहे हैं और सुबह किसी अधिकारी का तबदला किया जाता है और शाम तक वह...
गोहर (ख्यालीराम): सूबे में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को बने हुए 2 महीने से अधिक हो गए हैं और राज्य का विकास न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। यही नहीं, इस सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले कुछ घंटे बाद बदले जा रहे हैं और सुबह किसी अधिकारी का तबदला किया जाता है और शाम तक वह रद्द हो जाता है। ये तंज शुक्रवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर कसे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार देखने को मिला है कि मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले को राजनीतिकरण का स्वरूप दिया गया है। मेले के दौरान पार्टियों के झंडे लगाए गए, यहां तक कि मुख्यमंत्री छोटी काशी में पहुंचकर मंच से रीति-रिवाज, संस्कृति, भाईचार व देव समाज को संजोए रखने की बजाय राजनीतिक भाषण पर जोर डालते रहे।
जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को थुनाग में सराज भाजपा मंडल कार्यकारिणी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता भी की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पार्टी की मजबूती को लेकर जो कार्य करते आए हैं, उस कार्यप्रणाली को जारी रखें। इस दौरान जयराम ने सरकार के निर्णयों के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत चार्ट पर हस्ताक्षर भी किए। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here