सुक्खू सरकार ने फिर खोले 2 साइबर थाने, मंडी शिवरात्रि में पहली बार निकाली बाबा भूतनाथ की जलेब, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2023 06:03 AM

himachal top 10 news

हिमाचल में फिर से मौसम साफ हो गया है और धूप खिलते ही तापमान चढ़ गया है। सुक्खू सरकार ने अपना फैसला पलटते हुए रेंज स्तर के 2 साइबर थाने फिर से खोल दिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में बाबा भूतनाथ की जलेब निकाल कर सदियों पुरानी परंपरा को...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में फिर से मौसम साफ हो गया है और धूप खिलते ही तापमान चढ़ गया है। सुक्खू सरकार ने अपना फैसला पलटते हुए रेंज स्तर के 2 साइबर थाने फिर से खोल दिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में बाबा भूतनाथ की जलेब निकाल कर सदियों पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया गया। अब हार्ट रेट की रिपोर्ट घड़ी से भी मिलेगी। इस स्मार्ट वॉच में लाइव ईसीजी जैसे फीचर्स भी होंगे। भारत में लॉन्चिंग से पहले कार्डिएक सेंस वॉच को मेडिकल ग्रेड का सर्टीफिकेशन मिल गया है। शिमला के मालरोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) में वीरवार को सीबीआई ने दबिश दी है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कांगड़ा जिला के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। बिलासपुर के कल्लर निवासी विकास ठाकुर ने सबसे कम आयु में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा पास कर सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है। हिमाचल में चर्चित (एचपी 99-9999) वीआईपी नंबर की एक करोड़ रुपए से अधिक बोली लगाने वाला दूसरा व्यक्ति भी फर्जी निकला है। विजिलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक की काॅलेज ब्रांच में लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मुम्बई से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में धूप खिलते ही फिर बढ़ा तापमान, ऊना में पारा 30 डिग्री के पार
हिमाचल में फिर से मौसम साफ हो गया है और धूप खिलते ही तापमान चढ़ गया है। वीरवार को ऊना जिला में अधिकतम तापमान फिर से 30 डिग्री को पार कर गया है। ऊना जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है और मंडी जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के पार कर गया है। 

सुक्खू सरकार ने पलटा अपना फैसला, मंडी व कांगड़ा में बंद किए 2 साइबर थाने फिर खोले
सुक्खू सरकार ने अपना एक और फैसला पलट दिया है। अब बंद किए गए रेंज स्तर के 2 साइबर थाने फिर से खोल दिए हैं। मंडी और कांगड़ा में पुलिस रेंज स्तर के 2 थाने पिछले ही वर्ष तत्कालीन जयराम सरकार ने खोले थे। राज्य सरकार ने तब 2 नए साइबर थानों के लिए (13-13) 26 पद सृजित किए थे। इनमें 1-1 पद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 2-2 इंस्पेक्टर, 3-3 हैड कांस्टेबल और 7-7 पद कांस्टेबल के थे लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने इन दोनों क्रियाशील थानों को डिनोटिफाई कर दिया था। 

अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली बार निकाली बाबा भूतनाथ की जलेब
अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में बाबा भूतनाथ की जलेब निकाल कर सदियों पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया गया। विश्व के सबसे बड़े देव समागम में संत समागम का पादुर्भाव छोटी काशी मंडी में देखने को मिला। देशभर से आए साधु-संतों और नागा साधुओं ने जलेब में हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। 

भारत में लॉन्चिंग से पहले कार्डिएक सेंस वॉच को मिला मेडिकल ग्रेड का सर्टीफिकेशन
अब हार्ट रेट की रिपोर्ट घड़ी से भी मिलेगी। इस स्मार्ट वॉच में लाइव ईसीजी जैसे फीचर्स भी होंगे। दिल की धड़कन बढ़ने व कम होने की नोटिफिकेशन घड़ी पर आएगी। यही वजह है कि केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मिलने के बाद कार्डिएक सेंस स्मार्ट वॉच को अब मेडिकल ग्रेड का सर्टीफिकेशन भी मिल गया है। 

शिमला के जनरल पोस्ट ऑफिस में CBI की दबिश, रिकाॅर्ड जांचा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) में वीरवार को सीबीआई ने दबिश दी है। यह दबिश दोपहर बाद दी गई। टीम अचानक कार्यालय में आई। इसकी खबर शहर में आग की तरह फैल गई क्योंकि जीपीओ के बाहर लोगों का काफी जमावड़ा लगा रहता है। 

कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा जिला के साथ किया भेदभाव
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा जिला के साथ भेदभाव किया है। इसके तहत कांगड़ा जिला को न तो सरकार में तरजीह दी गई है और न ही विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करवाया गया है। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि इसके विपरीत केंद्र सरकार कांगड़ा जिला को विशेष दृष्टिकोण से देखती है। 

23 वर्ष की आयु में सिविल जज बने कल्लर के विकास ठाकुर
बिलासपुर के कल्लर निवासी विकास ठाकुर ने सबसे कम आयु में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा पास कर सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है। विकास ठाकुर ने मात्र 23 वर्ष की आयु में ही इस उपलब्धि को हासिल कर दिखाया है। विकास ठाकुर के पिता नंद लाल पेशे से दुकानदार हैं व माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं। 

KCCB की काॅलेज ब्रांच में लाखों की धोखाधड़ी मामले में विजिलैंस ने मुम्बई से दबोचा आरोपी
विजिलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक की काॅलेज ब्रांच में लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मुम्बई से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। विजिलैंस ब्यूरो ने ऊना स्थित थाना में इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की थी। इसमें तत्कालीन बैंक मैनेजर सहित 2 व्यक्तियों को आरोपी बनाया था। इस मामले में मुम्बई से गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

VIP नंबर की 1 करोड़ रुपए बोली लगाने वाला दूसरा व्यक्ति भी निकला फर्जी
हिमाचल में चर्चित (एचपी 99-9999) वीआईपी नंबर की एक करोड़ रुपए से अधिक बोली लगाने वाला दूसरा व्यक्ति भी फर्जी निकला है। कोटखाई के वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए एक करोड़ 11 लाख की बोली लगाने वाले शिमला के संजय ने भी 3 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पैसे जमा नहीं करवाए हैं। अब परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को तीसरे आवेदक बद्दी के धर्मवीर को इस मामले में पैसा जमा करवाने के लिए 3 दिन का मौका दिया जाएगा।

बारातियों ने लड़की वालों पर किया हमला, बिना दुल्हन के लौटी बारात
विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंता के गांव भटोली में गत रात वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान लड़की के 2 चाचा व ताया को काफी चोटें आई हैं। पंचायत प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि भटोली गांव में परौल नन्हूं से बारात आई थी। इस दौरान रिबन कटाई के उपरांत डीजे की धुन उस समय महंगी पड़ गई, जब छोटी-सी बात पर बारातियों ने दुल्हन के चाचा व ताया पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

क्रैश बैरियर को तोड़कर सतलुज नदी में समाई गाड़ी, 2 सवार लापता
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के समीप बीती रात एक सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 2 युवक सवार थे। इन दोनों युवकों का अभी तक कोई भी पता नहीं चल सका है। इस घटना की सूचना ग्राम पंचायत मल्यावर के उपप्रधान चमन चंदेल ने पुलिस थाना घुमारवीं को दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!