DJ की धुन में मस्त बारातियों ने लड़की वालों पर किया हमला, बिना दुल्हन के लौटी बारात

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2023 09:36 PM

procession returned without bride

विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंता के गांव भटोली में गत रात वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान लड़की के 2 चाचा व ताया को काफी चोटें आई हैं। पंचायत प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि भटोली गांव में परौल नन्हूं से...

फतेहपुर (अजय): विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंता के गांव भटोली में गत रात वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान लड़की के 2 चाचा व ताया को काफी चोटें आई हैं। पंचायत प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि भटोली गांव में परौल नन्हूं से बारात आई थी। इस दौरान रिबन कटाई के उपरांत डीजे की धुन उस समय महंगी पड़ गई, जब छोटी-सी बात पर बारातियों ने दुल्हन के चाचा व ताया पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर तो वहां से भाग निकले लेकिन इस बात से आहत दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया, जिससे बारात काफी समय तक वहीं रुकी रही। सुबह के वक्त बारात व दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा। 

दुल्हन के परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी संजीव ने बताया कि शादी के दौरान हुई घटना में दुल्हन के 2 चाचा व एक ताया को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन जारी है। शादी के दौरान हुई फोटोग्राफी के माध्यम से 3 हमलावरों की पहचान कर ली गई है। वहीं शादी के दौरान हुई उक्त घटना की क्षेत्र में काफी निंदा हो रही है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि शादी के दौरान मारपीट को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!