23 वर्ष की आयु में सिविल जज बने कल्लर के विकास ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2023 11:26 PM

vikas thakur

बिलासपुर के कल्लर निवासी विकास ठाकुर ने सबसे कम आयु में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा पास कर सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है। विकास ठाकुर ने मात्र 23 वर्ष की आयु में ही इस उपलब्धि को हासिल कर दिखाया है।

बिलासपुर (विशाल): बिलासपुर के कल्लर निवासी विकास ठाकुर ने सबसे कम आयु में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा पास कर सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है। विकास ठाकुर ने मात्र 23 वर्ष की आयु में ही इस उपलब्धि को हासिल कर दिखाया है। विकास ठाकुर के पिता नंद लाल पेशे से दुकानदार हैं व माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं। विकास ठाकुर ने 8वीं कक्षा तक की शिक्षा लिटल एंजल्स स्कूल कल्लर से ग्रहण की। विकास ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन व गुरुजनों को दिया है।

अन्य युवाओं को सफलता के टिप्स देते हुए विकास ठाकुर ने कहा कि लगातार मेहनत, लगन व धैर्य रखकर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्कूल प्रधानाचार्य जावेद खान व अधिवक्ता रामशरण ठाकुर ने बताया कि विकास ठाकुर शुरू से ही पढ़ाई में बहुत तेज रहा है, वहीं स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी अव्वल आता रहा है। रामशरण ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही विकास ठाकुर को उसकी इस उपलब्धि के लिए स्कूल में आमंत्रित कर विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!