Hamirpur: बाबा बालकनाथ के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2026 04:54 PM

baba balaknath temple

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ और बाबा बालकनाथ की पवित्र तपोभूमि दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। वीकेंड होने के चलते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं...

दियोटसिद्ध (रजत): उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ और बाबा बालकनाथ की पवित्र तपोभूमि दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। वीकेंड होने के चलते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में हाजिरी भरी। सुबह से लेकर देर शाम तक समूचा मंदिर परिसर बाबा बालकनाथ के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

मंदिर प्रशासन के तय कार्यक्रम के अनुसार, रविवार अलसुबह ठीक 5 बजे बाबा जी की पवित्र आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने पूर्ण अनुशासन का परिचय देते हुए लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के समक्ष शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की मन्नतें मांगीं।

एक ही दिन में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए मंदिर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने दिनभर मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि दर्शनार्थियों को पेयजल, सफाई और कतार प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद परिसर में शांति और व्यवस्था कायम रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका बेहद सराहनीय रही। दियोटसिद्ध पुलिस चौकी के प्रभारी हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी नजर रखी। पुलिस टीम ने यातायात नियंत्रण से लेकर भीड़ प्रबंधन तक की जिम्मेदारी बखूबी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप हजारों श्रद्धालुओं की दर्शन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!