Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2023 11:41 PM

अब हार्ट रेट की रिपोर्ट घड़ी से भी मिलेगी। इस स्मार्ट वॉच में लाइव ईसीजी जैसे फीचर्स भी होंगे। दिल की धड़कन बढ़ने व कम होने की नोटिफिकेशन घड़ी पर आएगी। यही वजह है कि केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मिलने के बाद कार्डिएकसेंस...
सोलन (नरेश पाल): अब हार्ट रेट की रिपोर्ट घड़ी से भी मिलेगी। इस स्मार्ट वॉच में लाइव ईसीजी जैसे फीचर्स भी होंगे। दिल की धड़कन बढ़ने व कम होने की नोटिफिकेशन घड़ी पर आएगी। यही वजह है कि केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मिलने के बाद कार्डिएक सेंस स्मार्ट वॉच को अब मेडिकल ग्रेड का सर्टीफिकेशन भी मिल गया है। कार्डिएक सेंस को भारत में लॉन्चिंग से पहले मेडिकल ग्रेड का सर्टीफिकेशन यूएस-एफडीए और भारत में सीडीएससीओ से मिला है। एक्सप्लोर हैल्थ को कार्डिएक सेंस के सर्टीफिकेशन के रूप में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस मेडिकल वॉच को इसराईली मेडटेक कंपनी कार्डिएक सेंस लिमिटेड के सहयोग से बनाया गया है और इसके व्यावसायिक लॉन्च से ठीक पहले यह अनुमति मिली है। सीडीएससीओ से अनुमति मिलने के बाद कार्डिएक सेंस भारतीय बाजारों में भी उपलब्ध होगी। हालांकि उपलब्धता और कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।
कार्डिएक सेंस तकनीक को यह सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है कि इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की निगरानी रख सकता है। एक्सप्लोर हैल्थ के फाऊंडर और सीईओ पंकज बालवानी ने कहा कि भारत और दुनियाभर में दिल से जुड़ी मौतों की संख्या काफी बढ़ रही है और अधिक मौतों के मामलों में लोगों को शुरूआती चेतावनी लक्षण पता ही नहीं चल पाते। अधिकतर लोग इन लक्षणों की अनदेखी कर देते हैं। इन्हें सामान्य परेशानी मानकर पुरानी जीवनशैली को ही जारी रखते हैं।
कार्डिएक सेंस को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है कि कोई भी अपने प्रमुख लक्षणों पर लगातार नजर रख सके। जब भी वॉच से दिल की धड़कनें बढ़ने या कम होने या एरिथमिया के लिए नोटिफिकेशन मिले, जांच के लिए तुरंत अस्पताल जाएं। कार्डिएक सेंस मेडिकल वॉच में लाइव ईसीजी जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का यह भी दावा है कि हार्ट रेट को लेकर भी सटीक रिपोर्ट मिलेगी। कार्डिएक सेंस मेडिकल वॉच स्ट्रोक के खतरे का सामना कर रहे लोगों की भी सहायता कर सकती है। कार्डिएक सेंस एट्रियल फाइब्रिलेशन (एफिब) की निगरानी करने में सक्षम है। कार्डिएक सेंस अब 40 से अधिक देशों में उपलब्ध करवाया जाएगा, जिनमें यूएसए, सभी यूरोपियन देश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अनेक अन्य दक्षिण अमेरिकी देश शामिल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here