Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2023 12:01 AM

हिमाचल में फिर से मौसम साफ हो गया है और धूप खिलते ही तापमान चढ़ गया है। वीरवार को ऊना जिला में अधिकतम तापमान फिर से 30 डिग्री को पार कर गया है। ऊना जिले में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 29...
शिमला (राजेश): हिमाचल में फिर से मौसम साफ हो गया है और धूप खिलते ही तापमान चढ़ गया है। वीरवार को ऊना जिला में अधिकतम तापमान फिर से 30 डिग्री को पार कर गया है। ऊना जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है और मंडी जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के पार कर गया है। तापमान बढ़ने से फरवरी महीने में ही गर्मियों का एहसास होना शुरू हो गया है, हालांकि राजधानी शिमला में दिनभर मौसम सुहावना बना रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सैल्सियस ही दर्ज किया गया है। वहीं सोलन जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह मनाली में 15.6 डिग्री, कल्पा में 11.5, डल्हौजी में 14.6 और कसौली में 20.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
25 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 23 व 24 फरवरी को सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 25 से 27 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 फरवरी को मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का भी अलर्ट है। मैदानी भागों में 26 व 27 फरवरी को बारिश की संभावना है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here