हिमाचल की रेणुका ठाकुर RCB से खेलेगी IPL, माइनस में पहुंचा 7 शहरों का तापमान, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Feb, 2023 06:29 AM

himachal top 10 news

टीम इंडिया की तेज गेंदबाज हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रेणुका ठाकुर अब महिला आई.पी.एल. में खेलती नजर आएंगी। रेणुका को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेढ़ करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

शिमला (ब्यूरो): टीम इंडिया की तेज गेंदबाज हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रेणुका ठाकुर अब महिला आई.पी.एल. में खेलती नजर आएंगी। रेणुका को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेढ़ करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। महिला आई.पी.एल. के पहले संस्करण के लिए सोमवार को हुई ऑक्शन में अन्य खिलाडिय़ों के साथ-साथ हिमाचल की रेणुका ठाकुर पर भी बोली लगी। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं। स्थिति यह है कि प्रदेश के 7 शहरों का तापमान माइनस में चला गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केलांग का न्यूनतम तापमान -13.2 डिग्री सैल्सियस तक गिर गया, वहीं लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -12.1 डिग्री, कल्पा -3 डिग्री, मनाली -2 डिग्री, कुफरी -2.6 डिग्री, सियोबाग -0.3 डिग्री और नारकंडा का तापमान -4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल की रेणुका ठाकुर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल
टीम इंडिया की तेज गेंदबाज हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रेणुका ठाकुर अब महिला आई.पी.एल. में खेलती नजर आएंगी। रेणुका को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेढ़ करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। महिला आई.पी.एल. के पहले संस्करण के लिए सोमवार को हुई ऑक्शन में अन्य खिलाडिय़ों के साथ-साथ हिमाचल की रेणुका ठाकुर पर भी बोली लगी।

18 फरवरी को 29वें राज्यपाल पद की शपथ लेंगे शिव प्रताप शुक्ला
शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी दोपहर 2 बजे हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। वह 17 फरवरी को शिमला पहुंचेंगे। मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 14 फरवरी को देर सायं गोवा से शिमला पहुंचेंगे। इसके बाद 16 फरवरी को उनकी राजभवन से विदाई होगी। हिमाचल प्रदेश से विदाई के बाद उनका बिहार जाने का कार्यक्रम है, जहां का उनको राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हिमाचल में शोध के लिए आए आई.आई.टी. खडग़पुर के शोधार्थी
भूकंप को लेकर अध्ययन करने के लिए आई.आई.टी. खडग़पुर की शोधार्थियों की एक टीम शोध के लिए हिमाचल प्रदेश आई है। यहां पर वह राजधानी शिमला में भूकंपीय खतरा तथा असुरक्षा व जोखिम मूल्यांकन (सिस्मिक हेजेर्ड, वलनरेविलिटी एंड रिस्क असैसमैंट) को लेकर विस्तृत अध्ययन करेगी। पूरा अध्ययन करने के बाद यह टीम एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

हिमाचल में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, माइनस में 7 शहरों का तापमान
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं। स्थिति यह है कि प्रदेश के 7 शहरों का तापमान माइनस में चला गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केलांग का न्यूनतम तापमान -13.2 डिग्री सैल्सियस तक गिर गया, वहीं लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -12.1 डिग्री, कल्पा -3 डिग्री, मनाली -2 डिग्री, कुफरी -2.6 डिग्री, सियोबाग -0.3 डिग्री और नारकंडा का तापमान -4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है।

30 विद्यार्थियों ने दलाईलामा से की मुलाकात
स्टूडैंट्स एक्सपीरियंस इन इंटर स्टेट लिविंग यात्रा के तहत आए 30 विद्यार्थियों ने बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा से मुलाकात की। पूर्वोत्तर राज्यों के विद्यार्थियों को उन्होंने उज्ज्वल भविष्य हेतु अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद विद्यार्थी मैक्लोडगंज घूमे। पूर्वोत्तर राज्य के विद्यार्थियों के लिए 14 फरवरी को कोतवाली कम्युनिटी हॉल में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विद्यार्थियों के लिए वैदिक गणित से संबंधित अध्याय/पाठ्य सामग्री बोर्ड वैबसाइट से करें डाऊनलोड
गणित विषय के नाम से अक्सर बच्चों को टैंशन शुरू हो जाती है। आगामी दिनों में बच्चों का यह डर दूर होगा। वैदिक गणित के सूत्रों के जरिए बच्चे गणित के सवाल हल कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से छठी से दसवीं तक वैदिक गणित विषय शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

दर्दनाक हादसा: शैड में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति
जिला मुख्यालय के सरवरी में एल.आई.सी. भवन के समीप एक शैड में आग लगने से उसमें सो रहा व्यक्ति भी जिंदा जल गया। यह घटना फायर स्टेशन के समीप हुई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, वहीं घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है।

पांवटा घाटी में फिर टाइगर की दस्तक
पांवटा साहिब घाटी में एक बार फिर टाइगर ने दस्तक दी है। इस बार जंगल में टाइगर का जोड़ा दिखाई दिया है। लिहाजा वन विभाग उत्साहित दिखाई दे रहा है। रविवार देर रात को पांवटा साहिब के जंबूखाला में टाइगर का यह जोड़ा नजर आया। इसके बाद डी.एफ.ओ. सहित वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टाइगर के पैरों के निशानों के सैंपल लिए हैं।

मास्टर्स गेम्स में हिमाचल की टीम ने पहले दिन झटके 25 मैडल
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने पहले ही दिन 25 मैडल अपनी झोली में डाल दिए। मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के प्रधान विनोद कुमार और प्रैस सचिव मनोज कुमार ने बताया कि मास्टर्स गेम्स के पहले ही दिन हिमाचल की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 25 मैडल अपने नाम किए। इसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं।

तिंदी के समीप भूस्खलन से उदयपुर-किलाड़ मार्ग अवरुद्ध
तिंदी से 4 किलोमीटर दूर नाग मंदिर के पास सोमवार सुबह भारी भूस्खलन होने से उदयपुर-किलाड़ मार्ग फिर बंद हो गया है। सुबह अचानक पहाड़ी से भरी भरकम मलबा सड़क पर आ गिरा। घटना के समय कोई वाहन उधर से गुजर नहीं रहा था अन्यथा नुक्सान हो सकता था। बी.आर.ओ. की टीम सड़क बहाली में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!