विद्यार्थियों के लिए वैदिक गणित से संबंधित अध्याय/पाठ्य सामग्री बोर्ड वैबसाइट से करें डाऊनलोड

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Feb, 2023 07:37 PM

dharamshala student study material website download

गणित विषय के नाम से अक्सर बच्चों को टैंशन शुरू हो जाती है। आगामी दिनों में बच्चों का यह डर दूर होगा। वैदिक गणित के सूत्रों के जरिए बच्चे गणित के सवाल हल कर सकेंगे।

धर्मशाला (नवीन): गणित विषय के नाम से अक्सर बच्चों को टैंशन शुरू हो जाती है। आगामी दिनों में बच्चों का यह डर दूर होगा। वैदिक गणित के सूत्रों के जरिए बच्चे गणित के सवाल हल कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से छठी से दसवीं तक वैदिक गणित विषय शुरू किया जाना प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 118वीं बैठक में शैक्षणिक समिति की सिफारिश पर निर्णय लिया गया था कि कक्षा छठी से दसवीं तक वैदिक गणित के एक-एक अध्याय के पाठ्यक्रम को शैक्षणिक सत्र 2023-24 से गणित विषय के अनुपूरक पाठ्यक्रम के रूप में सम्मिलित किया जाए, जिसकी अधिसूचना भी जारी की गई थी। अब यह पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2023-24 से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है।

अध्यापकों व कक्षा छठी के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह पाठ्य सामग्री हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में बोर्ड की वैबसाइट व प्रत्येक स्कूल की यूजर आई.डी. पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूलों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा छठी के विद्यार्थियों के लिए वैदिक गणित से संबंधित अध्याय/पाठ्य सामग्री को बोर्ड की वैबसाइट व स्कूल की यूजर आई.डी. से डाऊनलोड कर ली जाए। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मधु चौधरी ने कहा कि कक्षा छठी के विद्यार्थियों के लिए वैदिक गणित से संबंधित अध्याय/पाठ्य सामग्री को बोर्ड की वैबसाइट व स्कूल की यूजर आई.डी. से डाऊनलोड की जा सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!