हिमाचल की रेणुका ठाकुर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Feb, 2023 10:28 PM

shimla himachal renuka thakur royal challengers bangalore included

टीम इंडिया की तेज गेंदबाज हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रेणुका ठाकुर अब महिला आई.पी.एल. में खेलती नजर आएंगी। रेणुका को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेढ़ करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

शिमला (अभिषेक): टीम इंडिया की तेज गेंदबाज हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रेणुका ठाकुर अब महिला आई.पी.एल. में खेलती नजर आएंगी। रेणुका को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेढ़ करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। महिला आई.पी.एल. के पहले संस्करण के लिए सोमवार को हुई ऑक्शन में अन्य खिलाडिय़ों के साथ-साथ हिमाचल की रेणुका ठाकुर पर भी बोली लगी। रेणुका का बेस प्राइस 50 लाख था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा हिमाचल की क्रिकेट टीम से खेलती हरलीन देयोल पर भी बोली लगी और उन्हें गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस 40 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इन दोनों खिलाडिय़ों ने कम समय में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की है और इन दिनों दोनों महिला क्रिकेटर टी-20 वल्र्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हरलीन देयोल चंडीगढ़ में जन्मी हैं और हिमाचल प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। वे बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं।

महिला आई.पी.एल. के लिए प्रदेश भर से कुल 12 खिलाडिय़ों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 6 खिलाड़ी रेणुका ठाकुर, हरलीन देयोल, सुषमा वर्मा, वसुवी फिस्टा, चित्रा जम्वाल व सुष्मिता कुमारी को शॉर्टलिस्ट किया गया है। महिला आई.पी.एल. की ऑक्शन के लिए देश-विदेश से कुल 1,525 खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाडिय़ों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिला शिमला के सुन्नी की सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपए की बेस प्राइज में रजिस्ट्रेशन करवाया है। सुषमा वर्मा टीम इंडिया का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा अनकैप्ड खिलाडिय़ों में रोहड़ू की वसुवी फिस्टा, चित्रा सिंह जम्वाल व किन्नौर की सुष्मिता कुमारी ने 10 लाख के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन करवाया है।

रोहड़ू की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने रेलवे से करवाया था पंजीकरण
शिमला के रोहड़ू की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने रेलवे से पंजीकरण करवाया था। रेणुका ने दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह पक्की की है। रेणुका को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा टीम में शामिल किए जाने पर उनके गांव रोहड़ू में खुशी का माहौल व परिजन उत्साहित हैं। बीते रविवार शाम को रेणुका जब पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी कर रही थीं, तब भी उनकी माता व अन्य परिजनों ने टी.वी. मैच देखा। टीम इंडिया के लिए डैब्यू करने के बाद से रेणुका का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!