JP Nadda के बेटे की रिसैप्शन में आज CM सुक्खू लेंगे भाग, IG जहूर जैदी का निलंबन रद्द, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2023 07:40 AM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौमस करवट बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 व 30 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की रिसैप्शन में भाग...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौमस करवट बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 व 30 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की रिसैप्शन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया मामले से जुड़े सूरज हत्याकांड के आरोपी 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी एस.जहूर हैदर जैदी के निलंबन को प्रदेश सरकार ने रद्द कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में तो आ गई है लेकिन पार्टी के अंदर गुटबाजी की चिंगारी एक बार फिर से सुलगने लगी है। दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा से होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने के टिप्स दिए। चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में अंगीठी की गैस से दम घुटने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं मां बेहोशी की हालत में मिली। पेपर लीक मामले में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत घेबट-बेहड़ में गला घोंटकर की गई युवती की हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का यैलो अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौमस करवट बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 व 30 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में गरज व अंधड़ के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज बिलासपुर जाएंगे सीएम सुक्खू, जेपी नड्डा के बेटे की रिसैप्शन में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार यानी 28 जनवरी को शिमला से बिलासपुर जाएंगे। वह बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की शादी में भाग लेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री का बिलासपुर से चंडीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। चंडीगढ़ से वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां पर वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। 

गुड़िया मामला : सूरज हत्याकांड में निलंबित आईजी जैदी 3 साल बाद बहाल
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया मामले से जुड़े सूरज हत्याकांड के आरोपी 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी एस.जहूर हैदर जैदी के निलंबन को प्रदेश सरकार ने रद्द कर दिया है। वह 15 जनवरी, 2020 से निलंबित चल रहे थे। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है। गृह विभाग ने इसकी पुष्टि की है। यह बहाली ऑन इंडिया सर्विसिज डिसिप्लिन एंड अपील रूल्स-1969 के तहत की गई है। 

चुनाव जीते होते तो आज सुक्खू की जगह कौल सिंह ठाकुर होते मुख्यमंत्री 
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में तो आ गई है लेकिन पार्टी के अंदर गुटबाजी की चिंगारी एक बार फिर से सुलगने लगी है। इस चिंगारी को हवा देने का काम कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के उस बयान ने किया जो उन्होंने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जिला मंडी के पधर में दिया। 

जब हिमाचल की छात्रा आरूषि के सवाल पर पीएम मोदी ने दिया ये जवाब
दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा से होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने के टिप्स दिए। देश भर से सैंकड़ों छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान चम्बा जिले के बनीखेत केंद्रीय विद्यालय की छात्रा आरूषि को फोन लाइन से जुड़कर पीएम से सवाल करने का मौका मिला। आरूषि ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि परीक्षा के नजदीक आते ही उसे समझ नहीं आता कि वह कहां से पढ़ाई शुरू करे।

सर्दी से बचने के लिए जलाई अंगीठी ने ली डेढ़ वर्षीय बच्चे की जान, बेहोशी की हालत में मिली मां
चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में अंगीठी की गैस से दम घुटने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं मां बेहोशी की हालत में मिली। ग्राम पंचायत बिहाली के टून गांव में वीरवार रात को यह हादसा पेश आया। मृतक बच्चे की पहचान अभी पुत्र मान सिंह के रूप में हुई है, वहीं आशा देवी पत्नी मान सिंह का मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में उपचार चल रहा है।

पेपर लीक मामला : कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव पर केस दर्ज करने की तैयारी
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। विजिलैंस हमीरपुर ने संपूर्ण जांच कर स्टेट विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रदेश मुख्यालय भेज दी है। अब प्रदेश सरकार से अनुमति मिलने के बाद विजिलैंस पूर्व सचिव के खिलाफ केस दर्ज करेगी। 

स्पीति के बाद अब लाहौल में मूलिंग पुल पर दिखे 3 Snow Leopard
स्पीति के बाद अब लाहौल में 3 स्नो लैपर्ड कैमरे में कैद हुए हैं। गत रात के समय 3 स्नो लैपर्ड के शावक सड़क पर दौड़ते हुए नजर आए। स्थानीय युवक ने उन तीनों शावकों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह स्नो लैपर्ड लाहौल के मूलिंग पुल के आसपास घूम रहे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो इससे पहले भी मूलिंग पुल व छुरपुक पैट्रोल पंप के समीप स्नो लैपर्ड दिखाई दिए हैं। 

युवती की हत्या का एक आरोपी फिल्लौर से गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत घेबट-बेहड़ में गला घोंटकर की गई युवती की हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस टीम ने एसएचओ अम्ब आशीष पठानिया की अगुवाई में वीरवार देत रात आरोपी महक दीप सिंह (21) पुत्र स्व. बलदेव सिंह निवासी मोहल्ला बीबी दीप कौर जी गांव तलवान, फिल्लौर, जालंधर (पंजाब) को गिरफ्तार किया जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा रखा है। 

कुल्लू के कमांद में 30 फुट ऊंची मशालें जलाकर अश्लील जुमलों से भगाईं बुरी शक्तियां
महाराजा कोठी के कमांद गांव में देवता नारायण और देवता पराशर का पारंपरिक देव मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। मेले में शुक्रवार सुबह देवता के प्रांगण मे 30 फुट ऊंची मशालोंं से जाग जलाई गई। जाग में आग जलाने के पश्चात इसके चारों ओर देवता की गुर द्वारा देव खेल का कार्यक्रम चलता है। देवता नारायण को सिर पर और देवता पराशर का रथ कंधे पर उठाया जाता है।

पंचतत्व में विलीन हुए जोगिंद्रनगर के हरदेव सिंह, सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
यूपी के सिद्धार्थनगर में भारतीय सेना के एसएसबी में बतौर सब इंस्पैक्टर तैनात जोगिन्द्रनगर की नगर परिषद के वार्ड नम्बर 5 निवासी हरदेव सिंह (55) पुत्र गीज्जू राम की चंडीगढ़ से घर वापस आते समय नंगल के पास मृत्यु हो गई। हरदेव सिंह गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों ड्यूटी देने के पश्चात से अस्वस्थ चल रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!