Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2023 12:02 AM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार यानी 28 जनवरी को शिमला से बिलासपुर जाएंगे। वह बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की शादी में भाग लेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री का बिलासपुर से चंडीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। चंडीगढ़ से वह...
शिमला/बिलासपुर (भूपिन्द्र/विशाल): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार यानी 28 जनवरी को शिमला से बिलासपुर जाएंगे। वह बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की शादी में भाग लेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री का बिलासपुर से चंडीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। चंडीगढ़ से वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां पर वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अगले दिन 29 जनवरी को उनका जम्मू-कश्मीर के लैफ्टिनैंट गवर्नर के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। 30 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त होने जा रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू इस यात्रा में शामिल होंगे। उसके बाद वह शाम को चंडीगढ़ लौट आएंगे।
राज्यपाल ने सीएम को दिया निमंत्रण
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने बेटे की शादी के लिए निमंत्रण दिया। उनके बेटे की शादी 10 फरवरी को गोवा में है। सीएम ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल से कहा था कि वह स्वयं ही उनसे मिलने राजभवन आ जाते हैं, लेकिन राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए निमंत्रण देने आना है। इसलिए वह स्वयं आएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here