हिमाचल के पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन, बर्फबारी से 276 सड़कें व 172 ट्रांसफार्मर बंद, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2023 11:41 PM

himachal top 10 news

हिमाचल में बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में परेशानियां बढ़ गई हैं। हिमाचल की राजनीति में वरिष्ठ नेता के रूप में यादगार पहचान बनाने वाले मंडी जिले के करसोग से 5 बार के विधायक एवं 3 बार के मंत्री मनसा राम का आज निधन हो गया।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में परेशानियां बढ़ गई हैं। हिमाचल की राजनीति में वरिष्ठ नेता के रूप में यादगार पहचान बनाने वाले मंडी जिले के करसोग से 5 बार के विधायक एवं 3 बार के मंत्री मनसा राम का आज निधन हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों को सस्ता सीमैंट देने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा है कि उन्हें अब कार्य संस्कृति की आदत बनानी होगी। पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी व बारिश से शीतलहर बढ़ गई है। शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी 18 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। अदानी ग्रुप द्वारा अम्बुजा व एसीसी सीमैंट प्लांट बंद होने के बाद अल्ट्राट्रैक सीमैंट की खपत में दोगुना वृद्धि हुई है। किन्नौर जिले की ऊंची पहाड़ियों पर 3 हिम तेंदुए घूमते हुए पाए गए हैं। ऊना क्षेत्र के रक्कड़ कालोनी में कटी हुई इंसानी टांग मिलने के बाद पुलिस द्वारा छेड़े गए सर्च अभियान के बाद पास के जंगल में क्षत विक्षत हालत में शव बरामद हुआ है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां 

हिमाचल में बर्फबारी से 276 सड़कें बंद, 172 ट्रांसफार्मर ठप्प 
हिमाचल में बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में परेशानियां बढ़ गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 276 सड़कें बंद हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संपर्क कट गया है, ऐसे में लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेशभर में 172 बिजली के ट्रांसफार्मर भी बंद हैं।

हिमाचल के पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन
हिमाचल की राजनीति में वरिष्ठ नेता के रूप में यादगार पहचान बनाने वाले मंडी जिले के करसोग से 5 बार के विधायक एवं 3 बार के मंत्री मनसा राम का आज निधन हो गया। उन्होंने आईजीएससी शिमला में अंतिम सांस ली। आईजीएससी के एमएस डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। करीब 82 वर्षीय मनसा राम काफी समय से किडनी फेलियर की समस्या से जूझ रहे थे और एक महीने से आईजीएससी में उपचाराधीन थे। 

युवाओं को रोजगार देने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करेगी सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों को सस्ता सीमैंट देने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि प्रदेश में बनने वाला सीमैंट दूसरे राज्यों में सस्ता और अपने राज्य में महंगा मिले। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि जिस रेल को भानुपल्ली तक लाने के लिए प्रदेश सरकार 1300 करोड़ रुपए दे रही है, उसकी एवज में प्रदेश को कुछ नहीं मिलेगा।

डिप्टी सीएम की अधिकारियों को दो टूक, कार्य संस्कृति की बनानी होगी आदत
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा है कि उन्हें अब कार्य संस्कृति की आदत बनानी होगी। विभाग में केवल काम करने वाले अधिकारी ही टिकेंगे। जो काम नहीं करेंगे, उन्हें अपना अलग रास्ता देखना होगा। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में टैंडरों पर रोक लगाने के आदेश वापस ले लिए तथा विभाग में टैंडर लगाने/खोलने के आदेश दिए हैं, ताकि विकास कार्य हों।

पहाड़ों की रानी शिमला ने ओढ़ा Snow Blanket
पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी व बारिश से शीतलहर बढ़ गई है। शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। ताजा बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी ठप्प हो गया है, वहीं यातायात सुविधा भी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। 

18 जनवरी इंदौरा पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, प्रतिभा सिंह ने बुलाई बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी 18 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 16 जनवरी को कांगड़ा के कंदरोड़ी में पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं के साथ बैठक करेंगी। 

हिमाचल में 14 दिन में अल्ट्राटैक सीमैंट की 70 हजार टन खपत
अदानी ग्रुप द्वारा अम्बुजा व एसीसी सीमैंट प्लांट बंद होने के बाद अल्ट्राट्रैक सीमैंट की खपत में दोगुना वृद्धि हुई है। जनवरी माह के 14 दिनों में प्रदेश में अल्ट्राटैक सीमैंट की 70 हजार टन की खपत हुई है। यदि स्थितियां यही बनीं तो इस माह में यह आंकड़ा 1.50 लाख टन को पार कर सकता है। हालांकि दूसरे राज्यों से कई सीमैंट कंपनियों ने प्रदेश में सीमैंट की आपूर्ति शुरू कर दी है। 

किन्नौर में हांगो की पहाड़ियों पर घूमते दिखे 3 हिम तेंदुए
किन्नौर जिले की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के चलते अब जंगली जानवर अपने खाने की तलाश में निचले इलाकों में आ रहे हैं, जिसके चलते अब ग्रामीणों को अपनी और पालतू जानवरों की जान का खतरा सताने लगा है। ऐसा ही मामला अब जिला के हांगो ग्राम पंचायत में देखने को मिला है। यहां पहाड़ियों पर 3 हिम तेंदुए घूमते हुए दिखाई दिए हैं, जिन्हें  स्थानीय लोगों ने अपने कैमरों में कद कर लिया।

मनाली में बर्फबारी से दोगुनी हुईं लोहड़ी पर्व की खुशियां
पर्यटन नगरी मनाली में एक फुट हिमपात से लोहड़ी पर्व की खुशियां दोगुना हो गई हैं। जिला मुख्यालय केलांग में मात्र 3 इंच, उदयपुर जालहमा 2 इंच, दारचा व जिस्पा में आधा फुट हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रे में 4 फुट जबकि शिंकुला, कुंजुम व बारालाचा में 2 फुट हिमपात हुआ है। वहीं अटल टनल के साऊथ पोर्टल में 3 फुट ताजा हिमपात हुआ है।

ऊना के रक्कड़ कालोनी में क्षत-विक्षत हालत में अज्ञात शव बरामद
ऊना क्षेत्र के रक्कड़ कालोनी में कटी हुई इंसानी टांग मिलने के बाद पुलिस द्वारा छेड़े गए सर्च अभियान के बाद अब बाकी धड़ भी पास के जंगल में मिल गया है। शव को जंगली जानवरों द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है, जिसके चलते अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

India

169/2

26.3

Australia

352/7

50.0

India need 184 runs to win from 23.3 overs

RR 6.43
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!