Breaking : हिमाचल के पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन, IGMC शिमला में ली अंतिम सांस

Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2023 08:52 PM

former minister mansa ram passed away

हिमाचल की राजनीति में वरिष्ठ नेता के रूप में यादगार पहचान बनाने वाले मंडी जिले के करसोग से 5 बार के विधायक एवं 3 बार के मंत्री मनसा राम का आज निधन हो गया। उन्होंने आईजीएससी शिमला में अंतिम सांस ली।

शिमला/करसोग (योगराज/धर्मवीर ): हिमाचल की राजनीति में वरिष्ठ नेता के रूप में यादगार पहचान बनाने वाले मंडी जिले के करसोग से 5 बार के विधायक एवं 3 बार के मंत्री मनसा राम का आज निधन हो गया। उन्होंने आईजीएससी शिमला में अंतिम सांस ली। आईजीएससी के एमएस डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। करीब 82 वर्षीय मनसा राम काफी समय से किडनी फेलियर की समस्या से जूझ रहे थे और एक महीने से आईजीएससी में उपचाराधीन थे। एमएस ने बताया कि पूर्व मंत्री के शव को देर शाम तक उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार कल होगा।

1967 में पहली बार विधानसभा पहुंचे थे मनसा राम
मनसा राम ने पहली बार 1967 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और 25 साल की उम्र में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब उन्होंने सबसे कम उम्र में विधायक बनने का कीर्तिमान बनाया। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। अगला चुनाव उन्होंने 1972 में कांग्रेस से लड़ा और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।

डॉ. परमार कैबिनेट में 31 साल में मंत्री बने
हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार के नेतृत्व वाली सरकार में मनसा राम 31 साल की आयु में कैबिनेट मंत्री बने। तब उन्हें वन विभाग का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 1982 में उन्होंने एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा और जीत गए।

1998 में हिविंका से चुनाव जीते, धूमल सरकार में मंत्री बने 
वर्ष 1998 में उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस (हिविकां) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। आखिरी व पांचवी बार वह 2012 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया। मनसाराम हिमाचल में डॉ. यशवंत सिंह परमार, राम लाल ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सरकार में मंत्री व सीपीएस रहे।

सीएम सुक्खू ने निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!