18 जनवरी इंदौरा पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, प्रतिभा सिंह ने 16 जनवरी को कंदरोड़ी में बुलाई बैठक

Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2023 10:49 PM

bharat jodo yatra

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी 18 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा...

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी 18 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 16 जनवरी को कांगड़ा के कंदरोड़ी में पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके साथ ही वह 17 जनवरी को इंदौरा में पार्टी नेताओं के साथ यात्रा के रूट व व्यवस्था का जायजा लेंगी और 18 जनवरी को यात्रा में शामिल होंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी से आग्रह किया था कि भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल से होते हुए भी गुजरे, ऐसे में अब पंजाब प्रांत से भारत जोड़ो यात्रा सीधे प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के इंदौरा पहुंचेगी। यहां से यात्रा आगे पठानकोट के लिए रवाना होगी तथा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। हिमाचल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। इसके लिए अधिक संख्या में कार्यकर्ता जुटाने की अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सभी मंत्रीगण और पार्टी विधायक भी शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के बाद आगामी 26 जनवरी से कांग्रेस देशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। इसके माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव तक पहुंचेगी।

दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
तय शैड्यूल के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 15 जनवरी को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंंचेंगी। इसके अगले दिन वह चंडीगढ़ से सीधे कांगड़ा के कंदरोड़ी पहुंंचेंगी। 18 जनवरी को यात्रा में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ जाएंगी और अगले दिन वापस शिमला लौटेंगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!